All India Anti Reservation Front Meeting Near Surajkund Road In Delhi
Reporter | Nov 05, 2011 | Comments 2







Faridabad Saturday 05 November 2011, अखिल भारतीय आरक्षण विरोधी मोर्चा के एक महत्वपूर्ण बैठक आज सूरजकुंड स्थित श्री हरिकृष्ण वाटिका में संपन्न हुई जिसे देश के कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया | बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में आरक्षण देश के ऊपर एक कलंक साबित हो गया है और देश के बुद्दिजीवियों को इस बारे में बहुत कुछ सोंचने समझने की जरूरत है | बैठक को संबोधित करते हुए बल्लबगढ़ के डाक्टर दीपक त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में आरक्षण उन्ही मिले जिसकी आरक्षण की जरूरत है वो चाहे किसी भी जाति का क्यू ना हो | उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के कई फीसदी सवर्ण ऐसे हैं जो कठिन मेहनत करके यहाँ तक कि अपना घर अपने जीवर बेंचकर अपने बच्चों को उचित शिक्षा दिलवाते हैं लेकिन आरक्षण के भूत के कारण उनके बच्चों को किसी भी सरकारी नौकरी में चपरासी का पद तक भी नहीं मिल पाता है जो सरासर जुल्म है | बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में मोर्चा देश की सामाजिक संस्थाओं को अपने साथ लेकर बड़ा आन्दोलन छेड़ेगा और आने वाली एक जनवरी को दिल्ली के इंडिया गेट पर कम से कम एक लाख लोगों की उपस्थिति में शान्ति मार्च करेगा | मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक गौड़ ने बताया कि फरीदाबाद की कई सामजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मोर्चा से जुड़ने का ऐलान किया है जिसमे वैश्य समाज, युवा वैश्य मंच, ब्राम्हण समाज, क्षत्रिय समाज, पंजाबी सभा प्रमुख हैं | बैठक को जयपुर से पधारे संजय गर्ग, गिरीश भारद्वाज, मथुरा उत्तर प्रदेश से गोपाल सिंह राघव, फ़ैजाबाद उत्तर प्रदेश से अश्वनी कुमार, फरीदाबाद के अधिवक्ता प्रदीप, अधिवक्ता एवं मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश हांडा, सतीश भारद्वाज, कन्हैया सिंह, गोपाल गंज बिहार के रहने वाले एवं आरक्षण क्यों नाम की पुस्तक के लेखक प्रो, रंजन मिश्रा. आर के शर्मा, विजय पल शर्मा, राम क्रिशन शर्मा, डाक्टर यस के पाण्डेय, मणि राम शर्मा सहित कई लोगों ने संबोधित किया |
About the Author:
-
Avinash Deshpande
-
Chandra Mohan Tiwari


