ट्रेन से कटा या काटकर मारा गया ? 18 वर्षीय युवक की मौत पर परिजनों का विलाप
Reporter | Nov 06, 2011 | Comments 0




Faridabad Sunday 06 November 2011, शहर की डबुआ कालोनी के डी ब्लाक के मकान नंबर डी ६२ में इस समय मातम फैला हुआ है जिसका कारण एक १८ वर्षीय युवक का कुरुक्षेत्र में मृत अवस्था में पाया जाना है | युवक का शव स्थानीय शमशान घाट ले जाया गया है जहाँ उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है | परिजनों के अनुसार गोविन्द नाम का १८ वर्षीय युवक कुरुक्षेत्र के भारत पोलीटेक्निक का छात्र था और दीवाली से एक दो दिन पहले उसकी अस्थानीय कुछ युवकों से लड़ाई हो गयी थी और उन लड़कों ने उसे धमकी दिया था कि दीवाली बाद तुझे मार डालेंगे | गोविन्द दीवाली की छुत्तिओं में घर आ गया और दो नवम्बर को वापस कुरुक्षेत्र चला गया | लोगों ने बताया कि कल सुबह छे बजे कुरुक्षेत्र पुलिस का फोन आया कि गोविन्द किसी रेल के किनारे मृत पडा है और वाहन की पुलिस ने गोविन्द के परिजनों को बताया कि गोविन्द की मौत ट्रेन से कटकर हुई है | परिजन ये मानकर चल रहे हैं की गोविन्द की हत्या की गयी है क्यू कि अगर वो ट्रेन से कटा होता तो पूरे शरीर पर चोट के निसान होते जबकि गोविद की गर्दन पर निशान हैं और परिजनों को लगता है कि किसी ने उसकी गर्दन काटकर रेलवे लाइन के किनारे फेंक दी | फिलहाल पूरा घर शोकाकुल है गोविन्द की माँ रो रो कर बेहाल है उसकी ताई का भी बुरा हल है | गोविन्द के तीन बहने थीं जिनका भी रो रो कर बुरा हल है और उसका एक पांच वर्षीय भाई था जिसकी हालत देखकर हर कोई ग़मगीन हो जा रहा है | गोविन्द गरीब घर से तालुक रखता है इसलिए शायद ही उसे इन्साफ मिल सके क्यू की देश के अंधे क़ानून का बोलबाला है और ना जाने ऐसे कितने गोविन्द सड़क के किनारे मारकर फेंक दिये जाते हैं |
About the Author:


