NIT Faridabad: Senior Deputy Mayor Mukesh Sharma Inspects Development Projects

faridabad_metro_may_9_senior_deputy_mayor_mukesh_sharma

NIT Faridabad: Faridabad’s Senior Deputy Mayor Mukesh Sharma today inspected the development work in Jawahar Colony, Parvatiya Colony, 60 foot road, Dabua Colony and Nangla Enclave and reviewed all the projects. He also listened to the complaints and suggestion of the citizens and instructed the Faridabad administrative staff accordingly. He warned the Municipal Corporation Faridabad staff that no apathy and delays will be tolerated. News In Hindi Below.

faridabad_metro_may_9_senior_deputy_mayor_mukesh_sharma

फरीदाबाद 9 मई। निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी व ठेकेदार फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की कालोनियों के साथ-साथ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए उनका निपटारा तत्परता से करें ताकि आम आदमी को सही समय पर न्याय व राहत मिल सके। उक्त निर्देश आज निगम के वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की कालोनियों का निरीक्षण करने के उपरांत निगम अधिकारियों को दिए।

वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा ने बुधवार को एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर कालोनी, पर्वतीया कालोनी, ६०फीट रोड, डबुआ कालोनी, नंगला इंक्लेव सहित कई कालोनियों का दौरा कर निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने जब जवाहर कालोनी स्थित गुरूद्वारा रोड का निरीक्षण किया तो वहां के दुकानदारों ने उन्हें इस रोड की समस्या से अवगत कराया और कहा कि ठेकेदार और निगम अधिकारियों की लापरवाही से इस रोड के फुटपाथों पर टाइल बिछाने का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है और आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती है ओर जाम लगा रहता है। जिसे सुनकर श्री शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और निर्देश दिए कि वह इन समस्याओं को प्राथमिकता से लें और जल्दी फुटपाथों पर टाइल बिछाने के कामों में तेजी लाएं। उन्होंने निगम अधिकारियों को कहा कि काम में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का कोई समझौता भी नहीं किया जाएगा। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि हरियाणा के श्रम रोजगार मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा प्रदेश के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता से लेते हुए उनका तत्परता से निपटारा करने के लिए दृढ़ता से कृतसंकल्प है। इसलिए जिले के अधिकारियों का भी यह दायित्व बनता है कि वह उनके इस संकल्प के अनुरूप आम आदमी की समस्याओं का निपटारा पूरी तन्मयता एवं तत्परता से करें।

वरिष्ठ उपमहापौर ने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की प्रगतिशील सोच एवं दूरदृष्टि के फलस्वरूप एनआईटी हलके में गत ढाई वर्षों में हर क्षेत्र में तेजी से चहुंमुखी विकास कार्य करवाए गए है और किसी भी क्षेत्र में विकास कार्य करवाने में कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। उनका यह प्रयास है और रहेगा कि इस क्षेत्र के लोगों की जो उम्मीद है वह पूरी हों, उन्होंने कहा कि आप लोगों के विश्वास पर खरा उतरना ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

Filed Under: FaridabadFeatured

Tags:

About the Author: