Sector 12 Faridabad: Anti Reservation Protest
Rajeev Vaid | May 09, 2012 | Comments 0
Sector 12 Faridabad: An anti reservation protest was taken out today at Sector 12 and an effigy of the reservation burnt. The anti reservation front is asking for halting all reservation based appointments and promotions in the government. They claim that only the creamy layer of the backward classes or SC/St have taken the benefits of the reservation till date and the reservation formula has not provided any benefit to the development of the backward classes. Hindi News Below
अखिल भारतीय आरक्षाण विरोधी मोर्चा के सेकडों कार्यकर्ता ९ मई, दिन बुधवार को सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवाल पर प्रोमोशन में आरक्षण के संसद में मायावती द्वारा दिए गए प्रस्ताव का विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर मायावती का पुतला भी फूंका! इस धरने व प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। जिसमें सामान्य जातियों से संबधित अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधी ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर मोर्चा के महासचिव लोकेश हांडा, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, प्रताप शर्मा, सचिव प्रदीप शांडिल्य, रामप्रकाश मिश्रा, प्रेमचंद शर्मा, गोपाल सिंह, राणा पंकज त्रेहन व कन्हैया सिंह सहित सेंकडों कार्यकर्ता ने विरोध प्रर्दशन में हिस्सा लिया। इसकी जानकरी देते हुए मोर्चा के महासचिव लोकेश हांडा ने बताया कि केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि पदोन्नति में आरक्षण पूर्णतया समान्त होना चाहिए, इसका दुष्प्रभाव एक कनिष्ठ कर्मचारी को कुछ वर्षों में उसका वरिष्ठ बना देता है। जिससे अफसरों में हीन भावना उत्पन्न हो रही है, आज कार्यकुशलता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का ध्यान में रखते हुए सभी राज्यों जहां प्रमोशन में आरक्षण है, उन्हें ये आरक्षण तुरंत समान्त करने के निर्देश जारी करे। प्रवक्ता दीपक गौड़ ने बताया कि इस प्रर्दशन के बाद डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन भी दिया । उन्होंने कहा कि आरक्षण का जातिगत आधार पर नहीं होना चाहिए, इससे जातिवाद को बढावा देना प्रतीत होता है। अत: इससे जातिसूचक सभी शब्द हटाए जाने चाहिए। सभी जातियों के गरीब व अर्थिक रूप से कमजोर लोगों के उत्थान व उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए तो आरक्षण से बेहतर विकल्प साबित होगा।
About the Author:







