Faridabad News: Faridabad DC Balraj Singh Warns Ultrasound Centers In His Drive Against Female Feticide
Rajeev Vaid | May 15, 2012 | Comments 0
Faridabad News: Speaking against female feticide Faridabad DC Balraj Singh has asked the Faridabad administration to keep a strict eye on ultrasound centers. Illegitimate and unethical practices by the ultrasound centers assist in sex determination and encourage female feticide. He further stated that he will call the ultrasound center owners and start a campaign against the female feticide. Female feticide was a subject people were talking about earlier but since the time Aamir Khan’s TV serial Satyamave Jayate has addressed this issue it is on top of the agenda for every one.

फरीदाबाद, 15 मई। कन्या भ्रूण हत्या करना एक सामाजिक कलंक ही नहीं बल्कि कानूनी अपराध भी है जिसे जिले में जड़ से मिटाने के लिए सभी ठोस पग उठाए जाएंगे। यह कहना है जिला उपायुक्त बलराज सिंह का, जिन्होंने कृत संकल्प लिया है कि वे जन सहयोग से इस बुराई का खात्मा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अपने इस संकल्प को अमलीजामा पहनाने के लिए उन्होंने जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ केद्र संचालको को प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीएनडीटी एक्ट) क़ी दृढ़ता से पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त बलराज सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या के प्रति गंभीरता दिखाते हुए कहा कि वे इस सामाजिक बुराई को पूर्ण रूप से खत्म करने को आतुर हैं। इसके लिए उन्होंने सिविल सर्जन व उनकी टीम को भी निर्देश दिए है कि वे जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केद्र संचालको कि एक बैठक का आयोजन शीघ्र करें, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त स्वयं करेंगे। बैठक में वे केद्र संचालको को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ प्रशासन की मुहिम में सहयोग के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि अल्ट्रासाउंड केद्रों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा और केद्रों पर पीएनडीटी एक्ट की अनुपालना सुनिश्चित कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा ताकि कन्या भ्रूण हत्या पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में 150 से अधिक अल्ट्रासाउंड केद्र है जिनकी सूची स्वास्थ्य विभाग से मंगाई गई है।
उपायुक्त ने कहा कि इसी अभियान के दृष्टिगत हाल ही में चार अल्ट्रासाउंड केद्रों को सील भी किया गया है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी जिससे कि अल्ट्रासाउंड केद्रों पर गैर-कानूनी तरीको से की जाने वाली लिंग जांच व गर्भपात पर रोक लगाई जा सके ।
About the Author:


