Faridabad News: Rajasthan Assembly Speaker Deependra Singh Shekhawat For Maharana Pratap Anniversary Celebration
Rajeev Vaid | May 20, 2012 | Comments 0
Faridabad News: Rajasthan Assembly Speaker Deependra Singh Shekhawat was in Faridabad to be a part of Maharana Pratap Anniversary celebration in Faridabad. Deependra Singh Shekhawat said that Maharana Pratap was an Indian and not a part of any social or caste group. He further said that Indians should follow Maharana Pratap’s high ideals when it come to nationalism, independence and self esteem.
फरीदाबाद में महाराणा प्रताप जयंती समारोह महाराणा प्रताप देश की अमूल्य धरोहर और राष्ट्रीय एकता एवं स्वाभीमान के महान प्रतीक: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री दीपेंद्र सिंह
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप किसी समाज, जाति अथवा क्षेत्रा विशेष के नहीं वरन् पूरे हिन्दुस्तान की अमूल्य धरोहर एवं राष्ट्रीय एकता एवं स्वाभिमान के महान प्रतीक हैं। आज समाज को उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शो को अंगीकार करने की नितांत जरूरत है।
श्री शेखावत रविवार को फरीदाबाद में क्षत्राीय विकास मंच द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने राष्ट्रप्रेम,स्वाधीनता एवं स्वाभिमान की लड़ाई के लिए जो त्याग एवं बलिदान किए और अनेक मुसीबतों के बावजूद जो संघर्ष किया उससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। आज साम्प्रदायिक, सद्भाव की बातें सभी करते हैं, लेकिन महाराणा प्रताप की सेना के तो सेनापति ही हकीम खान सूर जैसे शूरवीर थे और दानवीर भामाशाह सहित भील आदिवासी सैनिक उनकी सेना की ताकत थे। इस प्रकार समाज के हर वर्ग को साथ में लेकर चलने की जो मिसाल आज से करीब पौने पांच सौ वर्ष पूर्व उन्होंने कायम की थी वह दुनिया के समक्ष एक बेजोड़ उदाहरण है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महापुरूषों के जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि मनाने की सार्थकता तभी है जब हम उनके द्वारा स्थापित उच्च मानदंडों एवं आदर्शो को अपने जीवन में भी उतारें वरना हमारा आचरण ’मशानिया वैराग्य’ की तरह ही होगा। उन्होंने कहा कि आज साफा बांधने अथवा तलवार भेंट कर लोगों को महिमा मंडित करने का जमाना नहीं है वरन् लोकतंत्रा के इस जमाने में हमें आत्ममंथन कर अपनी गलतियों को सुधारने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के इस युग में अप्रांसगिक बातें करना बेमानी है। आज लोकतंत्रा के इस बदले जमाने में समाज को अपनी गौरवमयी परम्पराओं के अनुरूप रजपुत्रा (मिट्टी के पुत्रा) बनने की जरूरत है। आवश्यकता तो इस बात की है कि हम जमाने के दस्तूर को समझते हुए आपसी सद्भाव एवं एकजुटता का वातावरण बनाकर समाज के सबसे निचले तबके और गरीब लोगों के आंसू पोछने का काम करें। तभी हम महाराणा प्रताप सहित अन्य सभी महापुरूषों द्वारा दिखाए गये मार्ग पर चल कर नई पीढ़ी को देश के महान इतिहास, सभ्यता-संस्कृति एवं संस्कारों की जानकारी देकर उनसे प्रेरणा लेने के लिए तैयार कर पायेंगे।
उन्होंने कहा कि यह सही है कि क्षत्राीय समाज ने देश की रक्षा, आत्मसम्मान और समाज के लिए काफी बलिदान दिए हैं। देश का इतिहास बलिदान एवं जौहर की ऐसी अनेक घटनाओं एवं समृद्ध परम्पराओं से भरा हुआ है। इस गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाते हुए आज के समय की यह जरूरत है कि हम लोगों को आपस में बंटकर रहने अथवा झगड़े-फसादों के लिए नहीं वरन् एकसाथ मिलजुल कर फौलाद जैसी एकजुटता और नये उत्साह के साथ जीवन को भरपूर जीने के लिए प्रेरित करें । साथ ही नई पीढ़ी को राष्ट्रीय अस्मिता,एकता,धर्मनिरेपक्षता और देश की अखण्डता के महत्व की जानकारी देकर इसे बनाये रखने का संदेश देने की जरूरत है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश में युगों-युगांे से महिलाओं का सम्मान और मातृशक्ति की पूजा करने की समृद्ध परम्परा रही है। आज बालिका भ्रुण हत्या जैसी घटनाएं समाज के लिए अभिशाप बन गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं का अस्तित्व नहीं बचा तो न केवल पुरूष वरन् समाज का अस्तित्व भी नहीं बचेगा और आने वाले वक्त में सृष्टि के समक्ष भयंकर संकट की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी।
श्री शेखावत ने कहा कि लड़कों की तरह लड़कियों के प्रति भी समाज को अपने दृष्टिकोण में बदलाव करते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देने पर ध्यान देना होगा। साथ ही अन्य सामाजिक बुराईयों को भी छोड़ना होगा। तभी हम समग्र विकास की अवधारणा को मूर्तरूप प्रदान करने के साथ ही अपनी समृद्ध सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा कर सकेंगे।
समारोह में हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव सुश्री शारदा राठौड़, उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक श्री सुखवीर सिंह गहलोत, राजस्थान हैण्डलूम निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री राधेश्याम सिंह तंवर, क्षत्राीय विकास मंच फरीदाबाद के प्रधान श्री श्याम सिंह तंवर ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर फरीदाबाद नगर निगम के मेयर श्री अशोक अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
About the Author:





