Faridabad News: Rotary Camp of Faridabad Aravali Holds Blood Donation Camp
Rajeev Vaid | May 20, 2012 | Comments 0
Faridabad News: A Blood Donation Camp was held at the Santo Ka Gurdwara in Faridabad yesterday. The organiser of the camp was Rotary Camp of Faridabad Aravali. The Vice President of the Club Kapil Kapoor encouraged the youth to come forward and donate blood.
फरीदाबाद 19 मई। रक्तदान एक महादान है और इस महादान के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए यह उदगार रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली द्वारा आयोजित संतो के गुरूद्वारे में ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर को सम्बोधित करते हुए प्रधान रितेश गुम्बर ने कहे। इस मौके पर क्लब के उपप्रधान कपिल कपूर ने कहा की रक्तदान में अहम भूमिका युवाओं को निभानी चाहिए ताकि किसी के कृछ रक्तदान करने से अगर किसी की जिंदगी बचाई जाती है तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य और कृछ नहीं है। इस मोके पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के चेयरमैन मनोज शर्मा ने भी रक्तदान किया और कहा की हम सभी को इस महान कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि हमारे दान किये हुए रक्त से किसी की जान बचाई जा सके। उपप्रधान कपिल कपूर ने कहा की रोटी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली समय समय पर रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर एवं धार्मिक सामाजिक कार्यो में सदैव अपनी अग्रणीय भूमिका निभाता है और वह अन्य संस्थाओ से भी आव्हान करते है की वह भी रक्तदान सहित अन्य शिविरों का आयोजन करे ताकि जो व्यक्ति बड़े बडे अस्पतालों में अपना ईलाज नहीं करा पाते वह इन शिविरों के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को ठीक प्रकार से रख सके। कपिल कपूर ने कहा की इस रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक के डाक्टरों की अहम भूमिका रहीं। इस अवसर पर समाजसेवी धीरज भूटानी, संदीप वशिष्ठ, सहित अन्य गणमान्य लोग सहित क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।
About the Author:



