Faridabad News: INLD Supremo Omprakash Chautala Welcomes New Entrants In The Party

faridabad_metro_june_6_2012_inld_photo

Faridabad News: Indian National Lok Dal (INLD) supremo Omprakash Chautala was in Faridabad today at the residence of the INLD District President Nagendra Bhadana. The occasion was a large number of new entrants to the party.

फरीदाबाद 6 जून। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमों चौ. ओउमप्रकाश चोटाला के निवास पर जिलाध्यक्ष नगेन्द्र भडाना, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बीसला के नेतृत्व में आज स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के महासचिव सुरेश वर्मा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर चौटाला ने कहा की पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है और इनेलों में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को सदैव मान सम्मान मिला है जिसके चलते आज इनेलो से जुडऩे वालों की संख्या में दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही है। चौटाला ने कहा की इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जिसने सदैव जनता के हित की लड़ाई लड़ी है आज काग्रेस सरकार में हर वर्ग काफी दुखी है और इस सरकार ने जनता पर मंहगाई का बोझ डालकर उन्हें दुखी कर रखा है। नगेन्द्र भडाना ने बताया की आगामी 10 जून को सैक्टर 2 में आयोजित जनसभा में इनेलो सुप्रीमों चौ. ओउमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सुरेश वर्मा सहित उनके सैकड़ों साथियों को इनेलों में शामिल किया जायेगा। इस अवसर पर आज नगेन्द्र भडाना, राजेन्द्र बीसला, रूप चंद लाम्बा, रनवीर सिंह, नित्यानंद शर्मा, अवतार सिंह, के.सी.वर्मा, अर्जुन वर्मा, एस.के.कसल, तरूण दीप, राजेश चहल, नजर सिंह बेनीवाल,चंद दलाल, बेगराज नागर, सतबीर नागर, अशोक शर्मा, उदयवीर गिल, गोपाल सिंह, पूर्णामल यादव, ज्ञानपाल खटाना, जगदीश नम्बरदार, हरीओम शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, हरी सिंह गहलोत, धर्मवीर गहलोत, रमेश वर्मा, विनोद नागर, राजवीर नागर, हातम आधाना, उपेन्द्र भास्कर, योगी वर्मा, शैलेश गुप्ता, गंगा तेवतिया, गजेन्द्र पराशर, भीम वशिष्ठ, प्रमोद बंसल, हरीश सिंगला, देवेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, धर्मपाल यादव, मा. हुकम चंद, शिव सिंह तेवतिया, कुलदीप सिंह तेवतिया,दिलबाग सिंह, आर.पी.श्योराण, वीरपाल सहित अन्य इनेलो पदाधिकारी उपस्थित थे।

Filed Under: FaridabadFeatured

About the Author: