Faridabad News: Asian Institute Of Medical Sciences And QRG Central Hospital Nurse Strike Continues
Rajeev Vaid | Jun 08, 2012 | Comments 0
Faridabad News: The members of the All Employees Union of Haryana have written to the Deputy Labour Officer to immediately take action against the Asian Institute Of Medical Science and QRG Central Hospital in Faridabad for threatening the lives of their striking nurses by sending bouncers and goons to their hostel. The Union has also written that they will join in the strike with all employees of Haryana Government joining the in if no action is taken place.
सेवा में,
उप-श्रमायुक्त,
फरीदाबाद।
विषय:- 7 मई,2012,से एशियन व क्यूआरजी सेन्ट्रल हस्पताल में चल रही स्टाफ नर्सिस की अनिश्चित कालीन हड़ताल के बारे में।
महोदय,
जैसा की आपको मालूम है कि उपरोक्त दोनों हस्पतालों के स्टाफ नर्से अपनी विभिन्न जायज मांगों को लेकर 7 मई,2012 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। हस्पताल प्रबन्घक हड़ताली स्टाफ की एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बातचीत करके इनकी मांगों को हल करने की बजाय पुलिस व बाऊसरो द्वारा जनवादी तरीके से चल रही हड़ताल को तुड़वाने के प्रयास करने में जुटा हुआ है इतना ही नहीं स्टाफ नर्से जो हास्टल में रह रही है उनकी बिजली व पानी की सप्लाई भी बन्द कर दी है और पुरूष गार्डो की महिला होस्टलों में निगरानी के लिए लगाया जा रहा है। हस्पताल प्रबन्धक सभी श्रम कानूनों की उल्लघना कर रहे है। जिसके कारण आन्दोलन बढता जा रहा है । अत: आपसे संघ का विनम अनुरोध है कि मामले में तुरन्त हस्तक्षेप करके दोनों पक्षो की बातचीत करवाके समस्या का समाधान करवाया जाए। अन्यथा सर्व कर्मचारी संध हरियाणा से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी इस आन्दोलन में शामिल हो जाएगें। इससे जो शान्ति भंग होगी या कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगडी़ तो उसका पुरी तरह से श्रम विभाग व हस्पताल प्रशासन जिम्मेदार होगा।
आदर सहित।
सर्व कर्मचारी संघ,हरियाणा की और से
संलग्र :मांग पत्र
वीरेन्द्र सिंह डंगवाल रूपराम तवतिया
जिला प्रधान जिला सचिव
प्रतिलिपि:
1. श्रम मन्त्री हरियाणा सरकार चण्डीगढ। 2. मुख्यसचिव हरियाणा सरकार चण्डीगढ। 3. श्रमायुक्त हरियाणा सैक्टर-17 चण्डीगढ। 4. वितायुक्त एवम् प्रधान सचिव श्रम विभाग हरियाणा सरकार चण्डीगढ।
5. उपायुक्त फरीदाबाद। 6. पुलिस आयुक्त फरीदाबाद। 7.एच.आर.मैनेजर,एशियन इंस्टीच्युट ऑफ मैडिकल साईस। 8. सी.एन.ओ,एशियन इंस्टीच्यट ऑफ मैडिकल साईस। 9. सी.एम.डी.,एशियन इंस्टीच्युट ऑफ मैडिकल साईस। 10.मैडिकल सुपरींटनडेन्ट,एशियन इंस्टीच्युट ऑफ साईस।
About the Author:




