Gurgaon News: Farewell Party At Choudhary Pratap Singh Memorial College
Rajeev Vaid | Jun 08, 2012 | Comments 0
Gurgaon News: A farewell party was held to bid adieu to the final year students of the Choudhary Pratap Singh Memorial College in Gurgaon today. Cultural program was held with all the students taking part in it. Dance, Bhangra and drama were presented by the students on the stage.
गुङगांव, 08 जून: चौ. प्रताप सिंह मेमोरियल कॉलेज में आयोजित किया गया विदाई समारोह।
आज महाविद्यालय में सत्र 2011-12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह गहलोत चैयरमैन चौ. प्रताप सिंह मेमोरियल शिक्षा महाविद्यालय गुडग़ांव ने की। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वन्दना द्वारा की। मंच संचालन बी.एड. की छात्रा अर्चना अरोड़ा व डी.एड. की छात्रा कुसुम द्वारा किया गया। छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जैसे- हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य, नाटक आदि। महाविद्यालय के चैयरमैन राजेन्द्र सिंह गहलोत व प्रधानाचार्य बी.एस. मुदगल द्वारा छात्र- छात्राओं को सममानित किया गया व उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह का आयोजन महाविद्यालय के सभी अध्यापकगण व विद्यार्थियों द्वारा मिलकर किया गया। विदाई समारोह के अन्तिम क्षण में सभी की आंखे नम हो गई।
About the Author:





