Faridabad News: Faridabad Industrial Association 59th General Meeting Held
Rajeev Vaid | Jun 15, 2012 | Comments 0
Faridabad News: Faridabad Industrial Association held its 59th General Meeting at the Convention Cum Exihibition Hall in Sector 12 Faridabad today. S K Gupta, Rajeev Kapoor, and several other members of the FIA were present at the meeting. An exhibition also was organised by Star Wire Company showing its products.
फरीदाबाद, १५ जून। हरियाणा सरकार फरीदाबाद में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास हेतु प्रत्येक संभव प्रयास कर रही है ताकि यह औद्योगिक शहर एक बार पुन: अपने गौरवान्वित स्थान को प्राप्त कर सके। बदरपुर फलाईओवर, फरीदाबाद-गुडग़ांव लिंक रोड़ और मेट्रो रेल के फरीदाबाद आने से बाहरी इंफ्रास्ट्रकचर की कमी पूरी हो रही है जबकि भीतरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए केंद्र सरकार से योजना स्वीकृत कराई गई है और शीघ्र ही फण्ड उपलब्ध होने की संभावना है।
हरियाणा के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग श्री वाई एस मलिक ने यहां यह विचार व्यक्त करते कहा कि फरीदाबाद में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विशेष नीति पर ध्यान दिया जा रहा है और इसके परिणाम निश्चित रूप से साकारात्मक रहेंगे।
श्री मलिक क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक संगठन फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ५९वीं वार्षिक आम सभा में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
श्री मलिक ने कहा कि वर्तमान में फरीदाबाद में पानी का संकट एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है जिसका 50 फीसदी कारण स्त्रोतों की कमी और 50 फीसदी कारण उचित जल प्रबंधन न होना है। आईएमटी के संबंध में श्री मलिक ने कहा कि किसी भी उपयुक्त श्रेणी के आवेदन को रद्द नहीं किया जाएगा और आईएमटी में प्लाटों का अलाटमैंट शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। श्री मलिक ने निजी और सरकारी क्षेत्र द्वारा भूमि खरीदने में अंतर का जिक्र करते कहा कि जब सरकार भूमि खरीदती है तो मूल्य दोगुने हो जाते हैं क्योंकि भूमि मालिकों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं आपने औद्योगिक संगठनों से आह्वान किया कि वे परस्पर मिलकर संभावित औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि खरीदें तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।
्रश्रमिक शांति के संबंध में श्री मलिक ने कहा कि इससे घबराने की नहीं बल्कि चैतन्य की आवश्यकता है। बिजली संकट पर आपने कहा कि कोयले की किल्लत के कारण ऐसा हुआ। श्री मलिक ने भविष्य में बिजली की ओपन एसेस प्रक्रिया को आसान बनाने तथा इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रभावी बनाने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव अरोड़ा ने जानकारी दी कि आईएमटी फरीदाबाद में दो तीन माह में अलाटमेंट आरंभ हो जाएगी। आईएमटी में टैक्सटाईल हब के संबंध में श्री अरोड़ा ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है। आपने कहा कि इसके लिए किसी ऐसे स्थान को सुझाया जाए जहां पानी की उपलब्धता उचित रूप से हो सके।
श्री अरोड़ा ने जानकारी दी कि आईएमटी में औद्योगिक संगठनों के कार्यालयों के लिए भी स्थान उपलब्ध होगा और कानून व्यवस्था के लिए एसीपी स्तर के कार्यालय की स्थापना की जाएगी।
्रइससे पूर्व आगन्तुकों का स्वागत करते हुए फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान डा0 एस के गोयल ने कहा कि मेट्रो रेल के फरीदाबाद आने से बेहतर भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपने आईएमटी में प्लाट एक निश्चित समय में आबंटित करने, आटो कंपोनेंट, रेडीमेड गारमेंट और कंस्ट्रक्शन सहित ऐसे उद्योगों को विशेष रूप से प्रोत्साहन देने तथा इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिये जाने की मांग सरकार के समक्ष रखी।
डा0 गोयल ने भीतरी इंफ्रास्ट्रक्चर को उपलब्ध कराने की मांग करते कहा कि इस संबंध में तत्परता से कार्य किया जाना चाहिए क्योंकि सडक़, सीवरेज और पानी की कमी के कारण बाहर से आने वाले बायर्स हतोत्साहित हो जाते हैं।
एसोसिएशन के महासचिव राजीव कपूर ने क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिये चल रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते कहा कि इस संबंध में प्रगति हो रही है, आरएमसी रोड बन रहे हैं, मेट्रो फरीदाबाद में आ रही है ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले वर्ष फरीदाबाद के लिए सुखद भविष्य लाने वाले रहेंगे।
श्री कपूर ने अनाधिकृत औद्योगिक क्षेत्रों को मान्यता देने, पुराने उद्योगों को भी विभिन्न नीतियों के तहत छूट प्रदान करने, औद्योगिक प्लाटों के ट्रांसफर को सरल एवं पारदर्शी बनाने, बिजली व्यवस्था को सुचारू करने, ओपन एक्सेस प्रणाली में सुधार लाने, बोर्डों में उद्योगों को प्रतिनिधित्व देने तथा औद्योगिक प्लाटों के एफएआर को बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्यनीति तैयार किये जाने की मांग रखी।
धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सुप्रसिद्ध उद्योग प्रबंधक के सी लखानी ने कहा कि पिछले पांच से सात वर्ष में इंफ्रास्ट्रक्चर पर कार्य हुआ है। श्री लखानी ने बदरपुर फलाईओवर, मेट्रो रेल, गुडग़ांव लिंक रोड, आईएमटी के लिये मुख्यमंत्री की सराहना की। आपने जानकारी दी कि अंदरूनी सडक़ों के लिए नगर निगम आयुक्त ने दस से बारह करोड़ रूपये का एस्टीमेट पास किया जिसमें चार करोड़ के काम हो चुके हैं।
श्री लखानी ने फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी भेजी गई रिपोर्ट पर कार्य किये जाने का आग्रह भी उच्चाधिकारियों से किया। फरीदाबाद में यातायात एवं कानून व्यवस्था के लिये श्री लखानी ने पुलिस आयुक्त की विशेष रूप से सराहना की जिन्होंने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई सराहनीय कदम उठाए।
इस अवसर पर लघु उद्योग क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए जे सी अरोड़ा (बायोमैड हैल्थकेयर), मध्यम उद्योग के लिए गुरनाम सिंह जुनेजा (जुनेजा ब्राईट स्टील्स) और बड़े उद्योगों के लिए विजय अग्रवाल (एक्शन कन्स्ट्रक्शन इक्युपमेंट) को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन का लाईफ टाईम एचीवमैंट अवार्ड श्री हरचरण सिंह (एच पी एल एडीटिव लि.) को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के लिए उल्लेखनीय कार्यों के तहत सर्वश्री राजीव कपूर, विजय जिंदल, टी एम ललानी, नवदीप चावला, अजीत वासु, सतीश भाटिया, बी आर भाटिया, एस के कपूर, सुनील गुलाटी, के सी लखानी, के बी सचदेव, एस के जैन, संजीव खेमका, प्रवीण गर्ग को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने हेतु एसोसिएशन के कार्यकारिणी निदेशक कर्नल एस कपूर व उनकी टीम विशेष रूप से सक्रिय रही जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना करते देखे गए।
About the Author:




