Faridabad News: Raksha TPA Alleges Fraudulent Practices At QRG Central Hospital
Rajeev Vaid | Jun 22, 2012 | Comments 1
Faridabad News: A case of alleged fraud is surfacing at QRG Central Hospital in Faridabad. The Raksha TPA Pvt. Ltd health insurance service facilitator has alleged that they will black list QRG Central Hospital due to a fraud they have taken part in and operated on someone else instead of the insurance policy holder.
फरीदाबाद, 22 जून। रक्षा टीपीए स्कीम के तहत क्यूआरजी सैन्ट्रल अस्पताल में नामित युवती के स्थान पर किसी अन्य द्वारा ईलाज कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के बाद अस्पताल को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि बल्लभगढ़ त्रिखा कालोनी निवासी रमेश चंद का परिवार रक्षा टीपीए स्कीम के तहत लाभार्थी है। विगत 14 जूून को रमेशचंद की 18 वर्षीय पुत्री पूजा के स्थान पर दिल के छेद का ईलाज कराने के लिए किसी अन्य महिला को भर्ती करा दिया गया। बताया गया है कि उक्त महिला का ईलाज पर तीन से चार लाख का खर्च आना था तथा उक्त खर्चें की अनुमति के लिए अस्पताल द्वारा रक्षा टीपीए को अनुमति पत्र भेजा गया था। रक्षा टीपीए के अधिकारियों ने शक होने पर उक्त महिला के अनुमति पत्र को स्वीकृति नहीं दी तथा डाक्टर अनिल व डा. विशाल की अगुवाई में एक छापामार दल ने अस्पताल में छापा मारी कर दी। रक्षा टीपीए के अधिकारियों का शक सही भी निकला तथा ईलाज करा रही महिला पूजा न होकर कोई और निकली। यह महिला बाद में अधिकारियों को झांसा देकर अस्पताल से फरार भी हो गई। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि रक्षा टीपीए स्कीम के तहत अस्पताल में जो भी मरीज ईलाज कराने के लिए आते है उनको ार्ती कराने से लेकर क्लेम तक का पूरा हिसाब अस्पताल के रक्षा टीपीए प्रबंधक योगेश शर्मा द्वारा रखा जाता है। अगर यह महिला पूजा के स्थान पर गलत ढंग से ईलाज करा रही थी तो श्री शर्मा को इस महिला को भर्ती कराने से पहले पूरी तहकीकात करनी चाहिए थी। इस सारे प्रकरण में अस्पताल के मालिकान कहीं तक भी दोषी नहीं है। इस सारे प्रकरण के संदर्भ में रक्षा टीपीए के सहायक प्रबंधक डा. अनिल का कहना है कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने अस्पताल में छापामारी की थी तथा अधिकारियों को झांसा देकर महिला फरार भी हो गई थी। अस्पताल के संदर्भ में उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। अस्पताल के रक्षा टीपीए के प्रबंधक योगेश शर्मा ने इस संदर्भ में टिप्पणी करने से मना कर दिया।
About the Author:
-
DR.RAJA



